Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'भूत बंगला' के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी करते हुए अक्षय एक बार फिर दर्शकों को डर और हंसी का अनोखा मिश्रण देने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी है।

24 Feb 2026

'भूत बंगला' के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी करते हुए अक्षय एक बार फिर दर्शकों को डर और हंसी का अनोखा मिश्रण देने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी है।

इस मोशन पोस्टर को निर्देशक प्रियदर्शन ने शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार का बेहद अलग और रहस्यमयी अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में अक्षय एक डरावने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है और गले व हाथों में कई रुद्राक्ष की मालाएं धारण की हुई हैं। शर्टलेस अवतार में उनका लुक किसी तांत्रिक जैसा प्रतीत होता है, जो फिल्म के रहस्य और रोमांच को और बढ़ाता है।

गौरतलब है कि अक्षय इससे पहले भूल भुलैया में अपने कॉमिक-हॉरर अंदाज से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं, और अब 'भूत बंगला' से एक बार फिर उसी जॉनर में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'भूत बंगला' के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया
हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी करते हुए अक्षय एक बार फिर दर्शकों को डर और हंसी का अनोखा मिश्रण देने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News